IGDTUW से निकाले गए सफाई कर्मचारियों के संघर्ष की हुई बड़ी जीत, वापस मिला नौकरी


दिल्ली: सफाई कामगार यूनियन (एस.के.यू) और इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर विमेन (आईजीडीटीयूडबल्यू) के सफाई कर्मचारियों के संघर्ष की बड़ी जीत हुई और विश्विद्यालय प्रशासन को उनकी नौकरियों वापस देने को विवश होना पड़ा है। बता दें कि 20 अक्टूबर, गुरुवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया है जिसमें कहा गया है कि टेंडर बदलने की स्थिति में भी किसी कर्मचारी की नौकरी नहीं जाएगी। यह ज्ञात हो कि सफाई कर्मचारियों और एस.के.यू को यह जीत तब हासिल हुई जब उन्होंने कपड़े उतार कर दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास के सामने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस ने उन्हें जबरन गिरफ्तार भी किया। 

सफाई कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद, सफाई कामगार यूनियन को दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय से बातचीत के लिए बुलाया गया। मीटिंग में तय हुआ कि मुख्यमंत्री कार्यालय विश्वविद्यालय को यह निर्देश देगा कि वो कर्मचारियों को यह लिखित आश्वासन दे कि उन्हें टेंडर के बदलने पर काम से नहीं निकाला जाएगा। यह सब कर्मचारियों के मुखर संघर्ष के बाद ही संभव हो पाया है। यह ज्ञात हो कि कल कर्मचारियों को विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चान्सलर अश्विनी कुमार और रजिस्ट्रार आर के सिंह द्वारा मीडिया के सामने मौखिक आश्वासन दिया गया था। मगर जब कर्मचारियों ने अपनी भूख हड़ताल को जारी रख कर लिखित आश्वासन की मांग रखी, तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने नौकरी में केवल 2 महीने की अवधि बढ़ाने का काम किया था।

इस जीत के साथ आज सफाई कर्मचारियों ने अपना धरना वापस ले लिया है। उन्होंने और यूनियन ने अपने संघर्ष को आगे बढ़ाने और उसे पूरे प्रदेश में ले जाने का निर्णय लिया। साथ ही, तब तक अपना संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया है जब तक सभी कांट्रैक्ट कामगारों को आप सरकार के चुनावी वादे के अनुसार नियमित नहीं कर दिया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !