प्रगतिशील संगठनों ने महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा यौन हिंसा के खिलाफ दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन


दिल्ली: राजधानी में 13 अक्टूबर, बुधवार को प्रगतिशील छात्र एवं महिला संगठनों ने साथ मिलकर महिला कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा किया गया यौन हिंसा के खिलाफ दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

ज्ञात हो कि हाल ही में आइसा (आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की महिला कार्यकर्ताओं पर दिल्ली पुलिस ने यौन हिंसा की, जब वो केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर प्रदर्शन कर रहे थे। यह प्रदर्शन गृह राज्यमंत्री, अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने को लेकर किया जा रहा था। अजय मिश्रा टेनी का बेटा लखीमपुर खीरी में किसानों पर चलवाने का दोषी है, जब किसान उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री के लखीमपुर आगमन पर प्रदर्शन कर रहे थे।

क्रांतिकारी युवा संगठन (केवाईएस) से भीम ने कहा, "महिला कार्यकर्ताओं पर यौन हिंसा इस भाजपा सरकार के महिला-विरोधी चरित्र को उजागर करता है। दोषी मंत्री को बर्खास्त करने की जगह, सरकार उल्टे देश के आम लोगों और कार्यकर्ताओं पर यौन हिंसा और दमन कर रही है, जो देश में व्याप्त उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज़ उठा रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि केवाईएस सभी दोषी पुलिस अफसरों और पुलिसकर्मियों को तुरंत बर्खास्त करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करता है। साथ ही, युवा संगठन आइसा के कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है, और आने वाले दिनों में जन-विरोधी और महिला-विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ अपना संघर्ष तेज़ करने का ऐलान करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !